उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन व राज्यपाल ने परिजनों को दी सांत्वना

उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन व राज्यपाल ने परिजनों को दी सांत्वना
Share This News:

The post उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन व राज्यपाल ने परिजनों को दी सांत्वना appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

भाजपा कार्यालय में दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें नम आंखों से विदाई दी।मुख्यमंत्री ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का संपूर्ण जीवन अनुशासन, सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने उत्तराखंड के विकास एवं जनसेवा में जो योगदान दिया, उसे यह प्रदेश सदैव याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने उनके निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

The post उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन व राज्यपाल ने परिजनों को दी सांत्वना appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *