यात्रियों से भरी इनोवा में गिरी, तीन शव बरामद

Share This News:

The post यात्रियों से भरी इनोवा में गिरी, तीन शव बरामद appeared first on Avikal Uttarakhand.

दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार थे राजस्थान के आठ श्रद्धालु

एसडीआरएफ का राहत एवं बचाव अभियान जारी

अविकल उत्तराखंड

देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देवप्रयाग क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरी और गंगा में समा गई।

हादसे में अब तक तीन लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया है। वाहन में चालक समेत कुल आठ लोग सवार बताए जा रहे हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी यात्री राजस्थान के निवासी हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य राहत दल मौके पर पहुंच गए। खाई और नदी क्षेत्र में सघन खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

एसडीआरएफ मुख्यालय को सुबह थाना देवप्रयाग से दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद ब्यासी पोस्ट से उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर श्रीनगर और ढालवाला की फ्लड रेस्क्यू टीमों को भी मौके पर भेजा गया। वर्तमान में एसडीआरएफ की विभिन्न टीमें स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

रेस्क्यू अभियान के दौरान एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सुरक्षित निकालकर उपचार के लिए श्रीनगर अस्पताल भेजा गया। वहीं नदी से तीन शव बरामद किए गए हैं। शेष लापता लोगों की तलाश जारी है। प्रशासन ने कहा है कि सभी यात्रियों का पता लगाने तक खोज अभियान लगातार जारी रहेगा।

The post यात्रियों से भरी इनोवा में गिरी, तीन शव बरामद appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *