सहकारिता विभाग में प्रमोशन- चार सहायक निबंधक बने उप निबंधक

सहकारिता विभाग में प्रमोशन- चार सहायक निबंधक बने उप निबंधक
Share This News:

The post सहकारिता विभाग में प्रमोशन- चार सहायक निबंधक बने उप निबंधक appeared first on Avikal Uttarakhand.

राज्य सरकार ने जारी किए आदेश, दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रहेंगी नियुक्तियां

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। उत्तराखंड शासन के सहकारिता अनुभाग-01 ने विभागीय पदोन्नति समिति की संस्तुति के आधार पर चार सहायक निबंधकों को पदोन्नत करते हुए उप निबंधक पद पर नियुक्ति प्रदान की है।

इस संबंध में शासन ने सोमवार को आदेश जारी कर दिए।
जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार सहकारिता विभाग में कार्यरत सहायक निबंधक मनोज कुमार पुनेठा, सुरेन्द्र पाल, राजेश चौहान तथा मोनिका चुंगरा को नियमित रूप से पदोन्नत कर उप निबंधक पद पर नियुक्त किया गया है। इन अधिकारियों को वेतनमान ₹67,700-2,08,700 (लेवल-11) में पदोन्नति का लाभ मिलेगा।
शासन के आदेश में कहा गया है कि पदोन्नत अधिकारियों को दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रखा जाएगा। इनकी तैनाती से संबंधित अलग-अलग आदेश पृथक रूप से जारी किए जाएंगे।
उप सचिव जगजीवन प्रकाश बेरी द्वारा जारी आदेश को राज्यपाल की स्वीकृति प्राप्त है। आदेश की प्रतिलिपि महालेखाकार, सहकारी समितियों के निबंधक, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं सूचना के लिए भेजी गई है।
सहकारिता विभाग में हुई इस पदोन्नति को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे विभागीय कार्यों के संचालन में और अधिक दक्षता आने की उम्मीद जताई जा रही है।

The post सहकारिता विभाग में प्रमोशन- चार सहायक निबंधक बने उप निबंधक appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *