Udham Singh Nagar News: ओपीडी समय में डॉक्टरों की बैठक, भीषण गर्मी में घंटों इंतजार करते रहे मरीज !

Udham Singh Nagar News: ओपीडी समय में डॉक्टरों की बैठक, भीषण गर्मी में घंटों इंतजार करते रहे मरीज !
Share This News:

 

काशीपुर। ओपीडी के समय चिकित्सकों की बैठक लेने से मरीज अस्पताल में भटकते रहे। भीषण गर्मी में विभिन्न कक्षों के बाहर मरीज बैठकर चिकित्सक का इंतजार करते देखे गए। करीब एक घंटे तक चिकित्सक के नहीं पहुंचने पर कई मरीज इलाज के बिना ही वापस लौट गए।

बुधवार की सुबह करीब 10:30 बजे संवाद न्यूज एजेंसी की टीम एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय की पड़ताल के लिए पहुंची। टीम सबसे पहले नेत्र विभाग पहुंची। चिकित्सक के अभाव में मरीज विभाग के बाहर बैठे हुए मिले।

मरीजों ने बताया कि वह करीब दो घंटे से चिकित्सक का इंतजार कर रहे हैं। कक्ष के अंदर बैठे युवक पर्चा भी वापस नहीं कर रहे हैं। इसके बाद 11 बजे टीम सर्जन कक्ष, बाल रोग कक्ष, महिला रोग कक्ष, चिकित्साधिकारी, ईएनटी आदि कक्षों के बाहर पहुंची, यहां भी चिकित्सक नहीं मिले।

कुर्सियां खाली पड़ी थीं। ओपीडी कक्षों के बाहर बैठकर मरीज चिकित्सक का इंतजार करते रहे। करीब सवा 11 बजे कक्षों में चिकित्सकों के पहुंचने पर मरीजों ने राहत की सांस ली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *