कांग्रेस प्रभारी सैलजा एक बार फिर से दो दिवसीय दौर पर आज देहरादून पहुंच रही हैं।कांग्रेस भवन में सुबह से शाम तक बैठकों का दौर चलेगा। पार्टी वरिष्ठ नेताओं के एक-एक कर संगठनात्मक मुद्दों पर फीडबैक लेंगी।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की महासचिव व उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को दून पहुंचेगी। कांग्रेस भवन में दो दिन चुनावी रणनीति पर मंथन करने के लिए बैठकों का दौर चलेगा। वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक-एक करके मुलाकात कर संगठनात्मक व चुनावी रणनीति पर फीडबैक लेंगी।
आगामी चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति को धार देने के लिए प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा सक्रिय हैं। मई में गढ़वाल व कुमाऊं मंडल का पांच-पांच दिन का दौरा करने के बाद फिर से दो दिवसीय दौर पर वह दून आ रही हैं। प्रभारी सड़क मार्ग से देहरादून पहुंचकर कांग्रेस भवन में सबसे पहले जिला व महानगर कमेटियों के पदाधिकारियों की बैठक लेंगी।
