Rishikesh News: संगठन विस्तार के मिशन में जुटी बसपा, मजबूती पर दिया जोर !

Rishikesh News: संगठन विस्तार के मिशन में जुटी बसपा, मजबूती पर दिया जोर !
Share This News:

 

हरिद्वार रोड स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर प्रांगण में बसपा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और विस्तार करने पर जोर दिया गया।

मुख्य अतिथि अनिल चौधरी ने बाबा साहब डॉ. बीआर अंबेडकर और काशीराम के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर बैठक का शुभारंभ किया। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। चौधरी ने बताया कि जल्द ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में 20 सेक्टर तैयार किए जाएंगे। इसके साथ ही, हर महीने विधानसभा क्षेत्र में मासिक बैठकें आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए। इन बैठकों का उद्देश्य जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को बढ़ाना है। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष जसकरण यादव ने की। कार्यक्रम का संचालन देहरादून जिला प्रभारी और बसपा नेता प्रदीप कुमार ने किया। इस अवसर पर राजेश कुमार, बृजमोहन राजभर, बृजेश कुमार, रवि कुमार गौतम, वेदपाल नई, महावीर सिंह, मनोज कश्यप आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *