मुरादाबाद में दो साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसकी मां पर लगा है। परिवार का आरोप है कि मां ने ही प्रेमी के साथ मिलकर मासूम की गला दबाकर हत्या की गई है। वहीं, मां का दावा है कि उसके बच्चे को अचानक खून की उल्टियां आई थीं।
मुरादाबाद के मूंढापांडे में पति से अलग किराये के मकान में रह रही महिला के दो साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की दादी, ताऊ और पिता ने मां पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। शुक्रवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।
बच्चे की मां मीनू का दावा है कि उसके बच्चे को अचानक खून की उल्टियां आई थीं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना में सामने आने के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कर रही है। अब तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
