बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस

Share This News:

The post बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस appeared first on Avikal Uttarakhand.

आखिर भाजपा किस उपलब्धि का जश्न मना रही-कांग्रेस

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए बद्रीनाथ एवं केदारनाथ मंदिरों में चढ़ावे की कथित अनियमितताओं की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की निगरानी में उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। साथ ही उन्होंने महिला अपराध, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, अवैध खनन और आपदा प्रबंधन जैसे मुद्दों पर सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए पूछा कि आखिर भाजपा किस उपलब्धि का जश्न मना रही है।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में धस्माना ने कहा कि देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिरों में चढ़ावे को लेकर उठे आरोप बेहद गंभीर हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि केदारनाथ मंदिर में सोने से जुड़े विवाद का सच आज तक सामने नहीं आया और अब बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की कथित चोरी के आरोप भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने इन मामलों की निष्पक्ष जांच जेपीसी की निगरानी में कराने की मांग करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की आवश्यकता बताई।

धस्माना ने आरोप लगाया कि प्रदेश में महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, बेरोजगारी चरम पर है और भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं का विश्वास तोड़ा है।

उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजना में कथित अनियमितताओं, अवैध खनन और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास कार्यों में देरी का भी मुद्दा उठाया। उनके अनुसार इन गंभीर समस्याओं के बावजूद सरकार उत्सव मनाने में व्यस्त है।

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में चल रही परिवर्तन संकल्प यात्रा को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है और आने वाले समय में जनता भाजपा को इन मुद्दों पर जवाब देगी। पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिनेश कौशल, वरिष्ठ नेता सुशील डोभाल तथा आनंद सिंह पुंडीर भी उपस्थित रहे।

The post बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *