डोईवाला विस में विधायक निधि से नई सड़क का निर्माण

Share This News:

The post डोईवाला विस में विधायक निधि से नई सड़क का निर्माण appeared first on Avikal Uttarakhand.

स्थानीय जनता ने विधायक गैरोला का जताया आभार

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या-99 स्थित नकरौदा के बिष्ट मोहल्ला में विधायक निधि से पांच लाख रुपये की लागत से निर्मित सड़क का लोकार्पण विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया। सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।

लोकार्पण के अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और जनसुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, विद्युत और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि प्रत्येक क्षेत्र तक विकास का लाभ पहुंच सके।

कार्यक्रम में वार्ड संख्या-99 के पार्षद राहुल कुमार, पूर्व पार्षद राहुल पंवार, भाजपा नेता जितेंद्र सिंह रैना, सचिन छेत्री, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, कुलदीप सिंह बिष्ट, अर्जुन सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह तड़ियाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The post डोईवाला विस में विधायक निधि से नई सड़क का निर्माण appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *