राहुल गांधी से मिले उत्तराखंड के विभिन्न संगठन

राहुल गांधी से मिले उत्तराखंड के विभिन्न संगठन
Share This News:

The post राहुल गांधी से मिले उत्तराखंड के विभिन्न संगठन appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

नई दिल्ली। उत्तराखंड के कर्मचारियों, युवाओं एवं बेरोजगारों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में उत्तराखंड के चार प्रमुख प्रतिनिधिमंडलों ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी जी से उनके आवास पर मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडलों में पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NPS/OPS), उपनल कर्मचारी संघ, नर्सिंग कर्मचारी एवं उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रतिनिधि शामिल रहे।

प्रतिनिधिमंडलों ने राहुल गांधी के समक्ष कर्मचारियों, संविदा कर्मियों, नर्सिंग कर्मचारियों, युवाओं एवं बेरोजगारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को विस्तार से रखा।

राहुल गांधी जी ने सभी प्रतिनिधिमंडलों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने कहा कि इन विषयों का विस्तृत अध्ययन कराया जाएगा तथा कर्मचारियों, युवाओं एवं बेरोजगारों से संबंधित आवश्यक एवं महत्वपूर्ण मांगों को कांग्रेस के आगामी घोषणा-पत्र में शामिल करने की दिशा में पार्टी स्तर पर आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

प्रतिनिधिमंडलों ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली, उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण एवं सेवा संबंधी समस्याओं, नर्सिंग कर्मचारियों की मांगों तथा बेरोजगार युवाओं के रोजगार एवं भर्ती संबंधी मुद्दों को लेकर लंबे समय से संघर्ष जारी है। ऐसे में राहुल गांधी द्वारा इन समस्याओं को गंभीरता से सुना जाना उत्तराखंड के कर्मचारियों और युवाओं के लिए महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक पहल है।

इस अवसर पर उत्तराखंड बेरोजगार संघ की ओर से राम कण्डवाल, सुरेश सिंह, नितिन दत्ता, बिट्टू वर्मा एवं विशाल शामिल रहे।
उपनल कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महेश भट्ट, प्रदेश महामंत्री विनय प्रसाद, हरीश कोठारी, अजय डबरियाल, विजय राम शर्मा, गणेश गोदियाल, संतोष पन्त, भरत सिंह भण्डारी, नरदेव सिंह, भूपेन्द्र नेगी, रमेश डोभाल एवं अजय देव शामिल रहे।

नर्सिंग कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल में नवल पुण्डीर, राजेन्द्र कुकरेती, सुश्री सीरा बधानी, सुश्री सपना राठौर एवं परवेश रावत उपस्थित रहे।
वहीं राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की ओर से बी.पी. सिंह रावत, विकन सिंह रावत, मनोज अवस्थी, सीता राम पोखरियाल, अनीता विश्वकर्मा एवं मक्खन लाल शाह शामिल रहे।

प्रतिनिधिमंडलों ने विश्वास व्यक्त किया कि राहुल गांधी के नेतृत्व और कांग्रेस पार्टी के माध्यम से उत्तराखंड के कर्मचारियों, युवाओं एवं बेरोजगारों की मांगों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा तथा आगामी कांग्रेस घोषणा-पत्र में इन महत्वपूर्ण मुद्दों को उचित स्थान मिलेगा।

The post राहुल गांधी से मिले उत्तराखंड के विभिन्न संगठन appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *