उत्तराखंड में बिजली संकट होगा खत्म, 1320 मेगावाट बिजली की होगी बड़ी व्यवस्था; ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ेगा राज्य का दबदबा !

उत्तराखंड में बिजली संकट होगा खत्म, 1320 मेगावाट बिजली की होगी बड़ी व्यवस्था; ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ेगा राज्य का दबदबा !
Share This News:

अदानी को 25 साल तक के लिए ये काम सौंपा गया है। ऐतिहासिक आईने से देखें तो टीएचडीसी के बाद पहली बार 1320 मेगावाट का प्रोजेक्ट राज्य को मिलने जा रहा है।

कोल आधारित बिजली संयंत्र से जहां राज्य में बिजली का संकट खत्म होगा, वहीं उत्तराखंड, ऊर्जा प्रदेश बनेगा। राज्य गठन के बाद अब टीएचडीसी की सीधे 1320 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की बड़ी योजना शुरू होगी। अदानी पावर अपने खर्च पर जमीन, प्लांट, कोयला जुटाएगा और राज्य को 5.746 रुपये प्रति यूनिट की दर पर 25 साल तक बिजली आपूर्ति करेगा।

 

यूपीसीएल की 1320 मेगावाट की कोल आधारित बिजली परियोजना के लिए राज्य को पूर्व में ही केंद्र से कोल ब्लॉक आवंटन हो चुका है। छत्तीसगढ़ में यह कोयला उपलब्ध होगा। यूपीसीएल ने नियामक आयोग की मंजूरी के बाद इसका टेंडर जारी किया था, जिसमें न्यूनतम बोलीदाता अदानी पावर आया। अदानी पावर इस प्रोजेक्ट को छत्तीसगढ़ में स्थापित करेगा। इसके लिए खुद जमीन खरीदकर प्लांट लगाएगा। कोयले की खरीद भी खुद करेगा। इसके लिए यूपीसीएल उसे प्रति यूनिट 5.746 रुपये का भुगतान करेगा।

अदानी को 25 साल तक के लिए ये काम सौंपा गया है। ऐतिहासिक आईने से देखें तो टीएचडीसी के बाद पहली बार 1320 मेगावाट का प्रोजेक्ट राज्य को मिलने जा रहा है।

अदानी को 25 साल तक के लिए ये काम सौंपा गया है। ऐतिहासिक आईने से देखें तो टीएचडीसी के बाद पहली बार 1320 मेगावाट का प्रोजेक्ट राज्य को मिलने जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *