The post दिवंगत आयुष्मान की प्रथम पुण्यतिथि पर क्रिकेट मैच का आयोजन appeared first on Avikal Uttarakhand.
अविकल उत्तराखंड
बाड़ेछीना, अल्मोड़ा। दिवंगत आयुष्मान खत्री की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयुष्मान खत्री (ए०के०) फाउण्डेशन एवं सनशाइन क्रिकेट एकेडमी, अल्मोड़ा के सौजन्य से बाड़ेछीना में एक दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में GIC बाड़ेछीना एवं SCA बाड़ेछीना की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया।
कड़े संघर्ष के बाद SCA बाड़ेछीना ने GIC बाड़ेछीना को 8 रन से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। शानदार प्रदर्शन के लिए साहिल कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य आयुष्मान खत्री की स्मृति को जीवंत रखने के साथ-साथ पर्वतीय क्षेत्र के बच्चों एवं युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को क्रिकेट प्रतियोगिताओं के माध्यम से सामने लाना और उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गिरिजेश तिवारी, विशिष्ट अतिथि नंदन सिंह गैलाकोटी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान पाण्ड़ेतोली प्रतिनिधि गोकुल जोशी, खिलानंद भट्ट, बची सिंह सुयाल, बिशन कुमार, आशीष कुमार, रमेश खत्री, दिनकर जोशी, प्रमोद भट्ट, भगवान पैनवाल, कमल भट्ट प्रशिक्षक सनशाइन क्रिकेट एकेडमी अल्मोड़ा सहित क्षेत्र के खेल प्रेमी, अभिभावक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

आयोजकों ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन किए जाते रहेंगे। आयुष्मान खत्री की स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए खेल के साथ-साथ प्रेरणा का माध्यम भी बनी। आयोजकों द्वारा प्रतिवर्ष ये प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया है।
सनशाइन क्रिकेट एकेडमी के प्रबन्धक व फाउण्डर कमल भट्ट द्वारा पिछले आठ सालों से पर्वतीय क्षेत्र के बच्चों को क्रिकेट व अन्य खेलों का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
आयुष्मान ने अल्मोड़ा प्रवास के दौरान क्रिकेट की शुरुआत कोच कमल भट्ट के सान्निध्य में प्रारम्भ की थी। देहरादून में भी उसने स्कूली शिक्षा के दौरान राज्य स्तर पर व स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी, जॉली ग्रान्ट में भी क्रिकेट व अन्य खेलों में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतिभाग किया।

वह यहाँ पर बैचलर ऑफ ऑडियोलॉजी एवं स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी में तृतीय वर्ष का छात्र था। वर्ष 2025 में आई एल बी एस, दिल्ली में लंबे इलाज के बाद हेपेटाईटिस- ए के संक्रमण से लीवर व फेफड़े फेल्योर के कारण उसका देहावसान हो गया था।
आयुष्मान की स्मृति में उसके माता-पिता व मित्रों ने मिलकर इस वर्ष 2026 में आयुष्मान खत्री (ए०के०) फाउण्डेशन संस्था का गठन किया जो कि ऑटिज्म, स्पीच व लैंग्वेज थेरेपी पर जागरूकता हेतु काम कर रही है।
The post दिवंगत आयुष्मान की प्रथम पुण्यतिथि पर क्रिकेट मैच का आयोजन appeared first on Avikal Uttarakhand.
