Uttarkashi News: यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान दो श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी, उपचार से पहले दोनों की मौत !

Uttarkashi News: यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान दो श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी, उपचार से पहले दोनों की मौत !
Share This News:

यमुनोत्री धाम में यात्रा के दौरान दो यात्रियों की जान चली गई। यात्रा सीजन में यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 34 हो गई है।

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो श्रद्धालुओं की शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इनमें एक तीर्थयात्री की जानकीचट्टी के पास और महिला तीर्थयात्री की बड़कोट में उपचार के दौरान मौत हुई।

जानकारी के अनुसार, कर्नाटक निवासी गंगधार बीशेठी (66) यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहे थे। यात्रा मार्ग में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए जानकीचट्टी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं, महाराष्ट्र निवासी लक्ष्मी बाई (49), पत्नी नामदेव गतीर, दोबाटा में रुकी हुई थीं। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए बड़कोट अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसआई विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस की ओर से अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को हुई इन दो मौतों के बाद इस ग्रीष्मकालीन यात्रा सीजन में यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *