हरिद्वार में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च’

हरिद्वार में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च’
Share This News:

The post हरिद्वार में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च’ appeared first on Avikal Uttarakhand.

SIR में अनियमितताओं के खिलाफ विशाल प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग

गंगा में स्नान कर कांग्रेसजनों ने की प्रार्थना

अविकल उत्तराखंड

हरिद्वार। चुनावों में कथित गड़बड़ी और एसआईआर प्रक्रिया में अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को हरिद्वार में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च’ निकाला।
प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के नेतृत्व में निकाले गए मार्च में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

मार्च के दौरान कांग्रेसजनों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित की।
इसके बाद गंगा में स्नान कर देश को कथित भ्रष्टाचार और चुनावी अनियमितताओं से मुक्त कराने तथा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए प्रार्थना की।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया में अनियमितताओं के कारण मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।
कांग्रेस ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संघर्ष अब केवल पार्टी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनआंदोलन का रूप ले चुका है। नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों का जवाब पारदर्शी तरीके से दिया जाना चाहिए।

मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान पार्टी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, सह प्रभारी मनोज यादव, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल, बंगाल प्रभारी प्रकाश जोशी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, हरिद्वार क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व विधायक, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, हरिद्वार जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The post हरिद्वार में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च’ appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *