विजिलेंस ने रिश्वत लेते महिला एएसआई को गिरफ्तार किया

Share This News:

The post विजिलेंस ने रिश्वत लेते महिला एएसआई को गिरफ्तार किया appeared first on Avikal Uttarakhand.

समझौता कराकर मामला निपटाने के नाम पर मांगी रिश्वत

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। हरिद्वार के रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को सतर्कता विभाग की टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह लेन-देन के विवाद में दूसरे पक्ष से समझौता कराकर मामला निपटाने के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत मांग रही थी।

सतर्कता विभाग के टोल फ्री नंबर 1064 पर इस संबंध में शिकायत मिली थी। शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सेक्टर देहरादून ने ट्रैप टीम गठित की। इसके बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

शनिवार को सतर्कता टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला एएसआई सोनिया को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

The post विजिलेंस ने रिश्वत लेते महिला एएसआई को गिरफ्तार किया appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *