हेलकॉप्टर देहरादून से यात्रियों को लेकर केदारनाथ जा रहा था। इस दौरान हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने हेलकॉप्टर को बौराड़ी स्टेडियम में उतार दिया।
नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में शनिवार सुबह करीब सात बजे ट्रांस भारत के एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे, जिनमें मुंबई के पांच यात्री शामिल थे।
