सीएम धामी ने श्रीनगर चुंगी पर स्थानीय दुकान में पी चाय

Share This News:

The post सीएम धामी ने श्रीनगर चुंगी पर स्थानीय दुकान में पी चाय appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

श्रीनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्रीनगर में अपनी सहजता और सादगी से स्थानीय लोगों का दिल जीत लिया।
जीवीके हेलीपैड से सड़क मार्ग से देहरादून जाते समय मुख्यमंत्री श्रीनगर चुंगी के पास मंगल सिंह की चाय की दुकान पर रुके और स्थानीय लोगों के साथ चाय पी।

इस दौरान उन्होंने स्वयं बच्चियों, नागरिकों और अधिकारियों को चाय परोसी तथा दुकानदारों और स्थानीय लोगों से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच सहज रूप से पाकर स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

मुख्यमंत्री का स्थानीय दुकान पर रुककर चाय पीना और लोगों से सहज मुलाकात करना ‘लोकल फॉर वोकल’ की भावना को दर्शाता नजर आया। उनकी इस पहल ने स्थानीय दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को प्रोत्साहन देने, स्थानीय उत्पादों को अपनाने तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री की सादगी भरी इस पहल ने यह भी रेखांकित किया कि स्थानीय कारोबार को बढ़ावा देने में आम लोगों की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

The post सीएम धामी ने श्रीनगर चुंगी पर स्थानीय दुकान में पी चाय appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *