The post जिला प्रशासन की चार प्रमुख परियोजनाएँ जनता को समर्पित appeared first on Avikal Uttarakhand.
‘घण्टाघर का भव्य रूपांतरण, स्वास्थ्य और सुरक्षा तंत्र को नई दिशा’
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जिला प्रशासन की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर, हिलासं आउटलेट, ऐतिहासिक घण्टाघर का सौंदर्यीकरण एवं स्वचालित प्रकाश व्यवस्था, तथा लॉन्ग रेंज सायरन प्रणाली शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून का घण्टाघर शहर की पहचान है। इसके नवीन एवं आकर्षक स्वरूप से न केवल स्थानीय नागरिकों को गर्व की अनुभूति होगी, बल्कि यह पर्यटकों को भी विशेष रूप से आकर्षित करेगा। स्वचालित प्रकाश व्यवस्था से यह स्थल रात में भी जीवंत रहेगा और शहर की नाइटलाइफ में नया रंग भरेगा।

लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से किए गए इस पुनर्निर्माण कार्य को उन्होंने धरोहर संरक्षण, सौंदर्य वृद्धि और नागरिक जिम्मेदारी की दिशा में अहम कदम बताया। उनका कहना था कि ऐसी पहलें न केवल शहरी संस्कृति और पर्यटन को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि नागरिकों में स्वच्छता और संरक्षण की भावना भी मजबूत करती हैं।

The post जिला प्रशासन की चार प्रमुख परियोजनाएँ जनता को समर्पित appeared first on Avikal Uttarakhand.
