महिला सशक्तिकरण की दिशा में हिलांस आउटलेट की शुरुआत

Share This News:

The post महिला सशक्तिकरण की दिशा में हिलांस आउटलेट की शुरुआत appeared first on Avikal Uttarakhand.

देहरादून- मुख्यमंत्री ने घण्टाघर क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा निर्मित 4 अत्याधुनिक “हिलांस-कम-किचन आउटलेट्स” का लोकार्पण किया। इस अभिनव पहल का उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) को स्वरोजगार से जोड़ना, स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना और मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाना है।

चार प्रमुख स्थानों पर हिलांस कैंटीन

देहरादून में जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट, कोरोनेशन अस्पताल, गुच्चुपानी और आईएसबीटी में हिलांस कैंटीन स्थापित की हैं। ये कैंटीनें न केवल आमजन को सस्ती व गुणवत्तापूर्ण वस्तुएँ उपलब्ध करा रही हैं, बल्कि पहाड़ी व जैविक उत्पादों के लिए नया बाजार भी तैयार कर रही हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यह प्रयास स्थानीय महिलाओं को रोजगार व आत्मनिर्भरता से जोड़ने के साथ-साथ राज्य के पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

The post महिला सशक्तिकरण की दिशा में हिलांस आउटलेट की शुरुआत appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *