The post “संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ” कार्यक्रम की तैयारी तेज appeared first on Avikal Uttarakhand.
प्रदेश भर से जुटेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। देश के संविधान पर पिछले ग्यारह सालों से लगातार हमले हो रहे हैं और वर्तमान केंद्र सरकार भाजपा व आरएसएस के क्रियाकलाप यह इशारा कर रहे हैं कि देश का संविधान व लोकतंत्र दोनों खतरे में हैं लेकिन कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता संविधान व लोकतंत्र को बचाने के लिए बड़े से बड़ा बलिदान करने को तैयार है और इसी कड़ी में आगामी तीन दिसंबर को प्रातः ग्यारह बजे से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी का अनुसूचित जाति विभाग एक वृहद “संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ ” सम्मेलन आयोजित कर रहा है उक्त जानकारी प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों को देते हुए प्रदेश कांग्रेस के एआईसीसी सदस्य व वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष मदन लाल के संयोजकत्व में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पार्टी के अनेक राष्ट्रीय नेता प्रतिभाग कर रहे हैं जिनमें सीडब्लूसी सदस्य सरदार गुरदीप सिंह सप्पल, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी के राजू,राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम,विभाग के प्रदेश प्रभारी सुखविंदर सिंह कोटली, पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा , पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल, सीडब्लूसी सदस्य करण माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष डॉक्टर हरक सिंह रावत आदि प्रमुख नेता शामिल हैं।

धस्माना ने कहा कि इस सम्मेलन के बाद पार्टी प्रदेश व्यापी जन जागरण अभियान चला कर भाजपा की साजिशों का पर्दाफाश करेगी।
The post “संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ” कार्यक्रम की तैयारी तेज appeared first on Avikal Uttarakhand.
