The post मुआवजे के नाम पर रिश्वत लेते अमीन गिरफ्तार appeared first on Avikal Uttarakhand.
विजिलेंस ने ₹10 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा
अविकल उत्तराखंड
उत्तरकाशी। विजिलेंस टीम ने गुरुवार को टीका राम नौटियाल, अमीन ( प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग भटवाड़ी कैंप कार्यालय) को सड़क निर्माण में कटान हुई भूमि के मुआवजे के एवज में ₹10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने विजिलेंस विभाग में अमीन द्वारा मुआवजे की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत का सत्यापन किए जाने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते समय पकड़ लिया।
विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
The post मुआवजे के नाम पर रिश्वत लेते अमीन गिरफ्तार appeared first on Avikal Uttarakhand.
