श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में ‘रिद्म्स ऑफ देवभूमि’

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में ‘रिद्म्स ऑफ देवभूमि’
Share This News:

The post श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में ‘रिद्म्स ऑफ देवभूमि’ appeared first on Avikal Uttarakhand.

प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय द्वारा शनिवार को ‘रिद्म्स ऑफ देवभूमि: इंटर-स्कूल गायन, वाद्ययंत्र एवं ऐपन प्रतियोगिता’ का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के उपलक्ष्य में संगीत विभाग एवं चित्रकला विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को सम्मानित करना और युवा प्रतिभाओं को संगीत एवं लोककला के क्षेत्र में अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना था।

इस मौके पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने आयोजनों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के पथरीबाग स्थित सभागार में हुआ। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने गायन, वादन और पारंपरिक ऐपन कला के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

डॉ. मालविका सती कांडपाल, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने और पारंपरिक लोककला को नई पीढ़ी तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विश्वविद्यालय सदैव ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करता रहेगा जो शिक्षा के साथ संस्कृति और सृजनात्मकता को भी बढ़ावा दें।

इस अवसर पर मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की डीन प्रो. डॉ. प्रीति तिवारी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में सहायक हैं, बल्कि विद्यार्थियों में सृजनात्मकता और आत्मविश्वास को भी प्रोत्साहित करते हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में, पूर्व प्रधानाध्यापक आर्मी स्कूल मोना कौल एवं प्रो डॉ बलबीर कौर द्वारा विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और ट्रॉफी प्रदान की गईं।

प्रतियोगिता में एकल वाद्य श्रेणी में प्रथम स्थान मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय से केदारनाथ ग्रुप की प्रस्तुति के लिए एकलव्य पांडे, द्वितीय स्थान बद्रीनाथ ग्रुप के प्रियल जोशी स्कूल ऑफ़ योग साइंस एंड नेचुरोपैथी, वहीं तृतीय स्थान तुंगनाथ ग्रुप से आकांक्षा, स्कूल ऑफ़ एजुकेशन ने प्राप्त किया।

साथ ही एकल गायन में प्रथम स्थान कल्पनाथ ग्रुप से संस्कृति गैरोला स्कूल आफ बेसिक एंड अप्लाइड साइंसेज, द्वितीय स्थान गंगोत्री ग्रुप से सावन सिंह बिष्ट स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग, तृतीय स्थान केदारनाथ ग्रुप के आयुष राजवन मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय ने प्राप्त किया।

समूह गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्कूल ऑफ़ पैरामेडिकल एंड एलाइड साइंसेज के त्रिजुगीनारायण ग्रुप को मिला। द्वितीय स्थान मानवीकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के केदारनाथ ग्रुप ने प्राप्त किया। जबकि स्कूल ऑफ़ बेसिक एंड अप्लाइड साइंसेज के कल्पनाथ ग्रुप को समूह गायन प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार दिया गया।

इसी प्रकार ऐपन कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान केदारनाथ समूह की सीता, द्वितीय स्थान रुद्रनाथ समूह की आंचल यादव और तृतीय स्थान पर मदमहेश्वर ग्रुप की सीता रही।

कार्यक्रम का समन्वय डॉ. प्रिया पांडे, संगीत विभाग की प्रमुख और एवं कार्यक्रम समन्वयक, द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की यानिशा रावत और यश मदान द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षकों समेत छात्रों में प्रतिभाग किया।

The post श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में ‘रिद्म्स ऑफ देवभूमि’ appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *