रजत जयंती समारोह में दिखी संस्कृति की झलक

रजत जयंती समारोह में दिखी संस्कृति की झलक
Share This News:

The post रजत जयंती समारोह में दिखी संस्कृति की झलक appeared first on Avikal Uttarakhand.

नृत्य प्रतियोगिता में ग्राफिक एरा का जलवा

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर ग्राफिक एरा में राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता हुई। ग्रुप फॉक श्रेणी में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ने और सोलो नृत्य श्रेणी में देव संस्कृति विश्वविद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 15 से अधिक विश्वविद्यालयों ने भाग लेकर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और नृत्य परंपराओं की झलक प्रस्तुत की। नृत्य की थीम उत्तराखंड की संस्कृति और विरासत पर आधारित थी, जिसमें गढ़वाली, कुमांऊनी और जौनसारी नृत्य शैलियों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

प्रतियोगिता में ग्रुप फॉक श्रेणी में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ने पहला स्थान, दून यूनिवर्सिटी ने दूसरा स्थान और महाराजा अग्रसेन हिमालयन गढ़वाल यूनिवर्सिटी ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं सोलो नृत्य श्रेणी में देव संस्कृति विश्वविद्यालय ने पहला स्थान, पतंजलि यूनिवर्सिटी ने दूसरा स्थान और श्री देवी सुमन यूनिवर्सिटी ने तीसरा स्थान प्राप्त कर नकद इनाम जीते।
इस राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेंटर में किया गया। कार्यक्रम में भारत सरकार की उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डा. देवेंद्र भसीन, आईएएस सचिव तकनीकी शिक्षा विभाग रंजीत सिन्हा, उच्च शिक्षा सहायक निदेशक दीपक पांडे, कुलपति डा. नरपिंदर सिंह, कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा, एसोसिएट डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर एंड एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर डा. (कैप्टन) डी. सी. पांडे, डा. ए. एस. शुक्ला समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

The post रजत जयंती समारोह में दिखी संस्कृति की झलक appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *