The post राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में हिमालय बचाओ अभियान appeared first on Avikal Uttarakhand.
विद्यार्थियों ने परिसर की सफाई कर ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से मंगलवार को “हिमालय बचाओ अभियान” के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने महाविद्यालय परिसर की सफाई कर प्लास्टिक, कचरा एवं अन्य प्रदूषणकारी तत्व हटाए और “स्वच्छ हिमालय, सुरक्षित भविष्य” का संदेश दिया।
कार्यक्रम में श्रीमती मीना ने स्वयंसेवियों को हिमालय के महत्व से अवगत कराया। इसके बाद प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार सिंह ने हिमालय की जैवविविधता, जलवायु एवं संस्कृति में उसकी भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। अंत में सभी प्रतिभागियों ने हिमालय संरक्षण और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की शपथ ली।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को हिमालय की संवेदनशील पारिस्थितिकी के प्रति जागरूक करना और उन्हें पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयंसेवी, प्राध्यापक एवं कर्मचारी शामिल रहे।
The post राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में हिमालय बचाओ अभियान appeared first on Avikal Uttarakhand.
