मोटर गैराज‌ के मैकेनिक को गोली मारने वाले का नाम सामने आया

Share This News:

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

हल्द्वानी में नैनीताल रोड स्थित जजी कोर्ट के बाहर रविवार को फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई। आपसी कहासुनी के बाद हुई लड़ाई में वेलेजली लाज निवासी हनी प्रजापति को गोली मारी थी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घायल को तुरंत कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार हनी की जजी के पास आवास विकास को जाने वाली सड़क पर कार मोटर मेकेनिक की दुकान है। वह अपने भाइयों के साथ यहां डेंटिंग का काम करता है। वेलेजली लाज के किसी युवक का नाम सामने आ रहा है जिसने गोली चलाई। आरोपी का नाम सुमित बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *