The post उत्तराखंड-एमपी के बीच हरित ऊर्जा पर सहयोग पर सहमति appeared first on Avikal Uttarakhand.
मुख्यमंत्री व एमपी के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला के बीच चर्चा
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री धामी और राकेश शुक्ला के बीच दोनों राज्यों में संचालित विकास योजनाओं, जनहित से जुड़े विषयों और विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान आपसी सहयोग, अनुभवों के आदान-प्रदान तथा विकास के विभिन्न क्षेत्रों में संभावनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नवाचार और सतत विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। मध्य प्रदेश में सौर सहित अन्य नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा देने के प्रयासों के मद्देनजर दोनों राज्यों के अनुभवों और संभावनाओं के आदान-प्रदान को महत्वपूर्ण बताया गया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के बीच लंबे समय से आत्मीय और सांस्कृतिक संबंध रहे हैं। दोनों राज्यों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में अनुभवों और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान विकास की गति को और प्रभावी बनाने में सहायक हो सकता है।
इस अवसर पर राकेश शुक्ला ने भी उत्तराखंड के विकास तथा राज्य सरकार की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों को लेकर चर्चा की।
The post उत्तराखंड-एमपी के बीच हरित ऊर्जा पर सहयोग पर सहमति appeared first on Avikal Uttarakhand.
