The post उत्तराखंड की बेटी बनी भारतीय सेना में कैप्टन appeared first on Avikal Uttarakhand.
अविकल उत्तराखंड
हल्द्वानी। नैनीताल जिले की बेटी शिवानी नेगी भारतीय सेना की दक्षिणी कमांड पुणे में कैप्टन बन गई है।
हल्द्वानी निवासी नवीन सिंह नेगी की पुत्री शिवानी नेगी 17 सितंबर 2024 को सेना में कमीशन प्राप्त कर दक्षिणी कमांड पुणे में देश सेवा कर रही है।
शिवानी नेगी के चाचा भी भारतीय सेना से मेजर के पद से रिटायर हुए है।
सेना और देशभक्ति की विरासत वाले परिवार से आने वाली शिवानी नेगी की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। भारतीय सेना में प्रमोशन के लिए शिवानी नेगी को बहुत-बहुत बधाई और अनंत शुभकामनाएँ।
The post उत्तराखंड की बेटी बनी भारतीय सेना में कैप्टन appeared first on Avikal Uttarakhand.
