The post उर्मिला की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल appeared first on Avikal Uttarakhand.
गौतम और रेणु बिष्ट से पूछताछ की मांग
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में अभिनेत्री उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने सरकार और सीबीआई की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम और यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट से अब तक पूछताछ न होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।
डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि उर्मिला ने अदालत में नार्को टेस्ट के लिए सहमति दी थी। ऐसे में उनकी गिरफ्तारी के समय को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कथित वीआईपी से जुड़े मामले में जांच की गति और कार्रवाई को लेकर पारदर्शिता जरूरी है।
उन्होंने सीबीआई से दुष्यंत गौतम और रेणु बिष्ट की भूमिका की जांच करने तथा संबंधित कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), मोबाइल लोकेशन और डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल करने की मांग की। साथ ही उर्मिला का निष्पक्ष नार्को टेस्ट कराने की अपील की।
डॉ. सिंह ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए जांच राजनीतिक प्रभाव से मुक्त होनी चाहिए। उन्होंने अदालत से पूरे घटनाक्रम का संज्ञान लेने और यह सुनिश्चित करने की अपील की कि किसी भी कार्रवाई से न्याय प्रक्रिया प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान निष्पक्ष जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होनी चाहिए।
The post उर्मिला की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल appeared first on Avikal Uttarakhand.
