कुमाऊं विवि के कुलपति बने प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट

कुमाऊं विवि के कुलपति बने प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट
Share This News:

The post कुमाऊं विवि के कुलपति बने प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की नियुक्ति कर दी गई है। उत्तराखंड के राज्यपाल एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार, कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति पद के कार्य दायित्वों के लिए जारी पूर्व आदेश संख्या 33216, दिनांक 31 अगस्त 2026 को अतिक्रमित करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-1973 की धारा 12 की उपधारा (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग किया गया है।

प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि अथवा अग्रेतर आदेश, जो भी पहले हो, तक कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल का कुलपति नियुक्त किया गया है।

आदेश की प्रतिलिपि मुख्य सचिव, सचिव मुख्यमंत्री, सचिव उच्च शिक्षा, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, महालेखाकार उत्तराखंड सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है। आदेश में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के वर्तमान कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी का भी उल्लेख किया गया है।

The post कुमाऊं विवि के कुलपति बने प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *