डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन की बेहतर सुविधा

डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन की बेहतर सुविधा
Share This News:

The post डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन की बेहतर सुविधा appeared first on Avikal Uttarakhand.

सौड़ सरोली में 34 लाख से बनेगी मुख्य सड़क, निर्माण कार्य का शिलान्यास

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सौड़ सरोली (सिलवारगढ़) में 34 लाख रुपये की लागत से मुख्य सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को विकास की सौगात दी गई।

भाजपा विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि
इस सड़क के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी। इस अवसर पर कहा गया कि डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जनआवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार विकास की प्राथमिकताओं में शामिल है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मीना मनवाल, ग्राम प्रधान कंचन राणा, बीडीसी सदस्य किरण रावत, पूर्व प्रधान सोमवती देवी, युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभम, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मनवाल, मंडल महामंत्री महेंद्र पंवार, जिला सह-संयोजक भगवती सती, जिला संयोजक सुमेधा पुरोहित, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सूरज राणा, बूथ अध्यक्ष राजेश मनवाल सहित हरीश पंत, इंदु नेगी, रश्मि नेगी, सरोजनी, सावित्री रावत, सुनील रावत और धीरेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

The post डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन की बेहतर सुविधा appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *