धामी सरकार गिराने की साजिश रच रहे भाजपा के नेता-उर्मिला

Share This News:

The post धामी सरकार गिराने की साजिश रच रहे भाजपा के नेता-उर्मिला appeared first on Avikal Uttarakhand.

उर्मिला सनावर ने बीएल संतोष व आरती गौड़ को लिया निशाने पर

देखें वीडियो

सीबीआई की विशेष अदालत पहुंची उर्मिला

“मैं बेटी की लड़ाई लड़ रही हूं” – कैमरों के सामने फूटा अभिनेत्री उर्मिला सनावर का गुस्सा,

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित वीआईपी एंगल को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। शुक्रवार को नार्को टेस्ट की अनुमति के बाबत सीबीआई की विशेष अदालत में पहुंची अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने कई बड़े बयान दिए। यह भी कहा कि भाजपा के ही कई बड़े नेता सरकार गिराना चाहते हैं।

उर्मिला ने दावा किया,
“सरकार के अंदर कुछ लोग सरकार गिराना चाहते हैं।” यह भी इशारा किया कि इसके लिए उन नेताओं ने मुझसे संपर्क भी किया। और मेरे पास सबूत है।
उर्मिला सनावर के बयानों से भाजपा की अंदरूनी राजनीति में हलचल मच गई है।
गौरतलब है कि
उर्मिला सनावर को हाल ही में सीबीआई ने पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश होने का नोटिस दिया था। इसी सिलसिले में वह शुक्रवार को कोर्ट परिसर पहुंची थीं।
उर्मिला ने भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर के पुराने बयान का हवाला देते हुए दुष्यंत गौतम और बीएल संतोष पर प्रहार किए।
उर्मिला ने कहा कि वनन्तरा रिसॉर्ट गिराने में आरती गौड़ का हाथ है। जबकि भाजपा विधायक रेनू बिष्ट को फंसाया जा रहा है।

मीडिया के सवालों पर उर्मिला ने कहा, कि मैं बेटी अंकिता भंडारी की लड़ाई लड़ती हूं।”

पूर्व विधायक के हवाले से आरोप

उर्मिला सनावर ने कहा कि उन्होंने कोई नया आरोप नहीं लगाया है। उनके मुताबिक जो बातें सामने आ रही हैं, वह पूर्व विधायक से जुड़ी बातचीत पर आधारित हैं।

इसी दौरान उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता और सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम, पूर्व विधायक सुरेश राठौर समेत कुछ अन्य नामों को लेकर गंभीर अनैतिक आचरण के आरोप लगाए।

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, दिसंबर 2025 में पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के बीच बातचीत के कथित ऑडियो-वीडियो वायरल हुए थे। इनमें अंकिता हत्याकांड के कथित वीआईपी के तौर पर दुष्यंत कुमार गौतम और संगठन महामंत्री अजय कुमार के नाम लिए गए थे।

इन दावों के बाद वीआईपी की पहचान की मांग तेज हो गई थी। हालांकि दुष्यंत गौतम ने आरोपों को अपनी छवि खराब करने की साजिश बताया और खारिज कर दिया था। उन्होंने जनवरी 2026 में देहरादून के डालनवाला थाने में सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बाद में दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी मानहानि याचिका पर आपत्तिजनक सामग्री हटाने के निर्देश भी दिए थे।

नार्को टेस्ट की मांग पर अड़ी उर्मिला

उर्मिला सनावर ने हाल में मीडिया के सामने नार्को टेस्ट की मांग की है। उनका कहना है कि टेस्ट से अंकिता भंडारी हत्याकांड और अन्य मामलों के कई राज सामने आ सकते हैं।

इस बीच सीबीआई ने इस मामले में सुरेश राठौर से पूछताछ की है और उर्मिला के घर पर भी टीम पहुंची थी। फिलहाल पूरा मामला सीबीआई जांच और अदालत के विचाराधीन है।

इससे पूर्व,अंकिता के माता पिता ने अक्टूबर माह में इंडिया गेट पर धरना देकर हलचल मचा दी थी। राहुल व प्रियंका गांधी ने मौके ओर पहुंचकर उनकी मांगों का समर्थन किया था। इस घटनाक्रम के बाद सीबीआई जांच में तेजी आई।

(उर्मिला सनावर द्वारा लगाए गए सभी आरोप उनके निजी बयान हैं। इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित नेताओं ने इन्हें खारिज किया है।)

The post धामी सरकार गिराने की साजिश रच रहे भाजपा के नेता-उर्मिला appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *