पदोन्नति के बाद खंड विकास अधिकारियों को मिली नई तैनाती

पदोन्नति के बाद खंड विकास अधिकारियों को मिली नई तैनाती
Share This News:

The post पदोन्नति के बाद खंड विकास अधिकारियों को मिली नई तैनाती appeared first on Avikal Uttarakhand.

देखें सूची

अविकल थपलियाल

देहरादून। ग्राम्य विकास विभाग में सहायक खंड विकास अधिकारी से खंड विकास अधिकारी के पद पर पदोन्नत अधिकारियों को नई तैनाती दे दी गई है।
शासन ने पदोन्नति के बाद अधिकारियों की तैनाती के आदेश जारी करते हुए उन्हें विभिन्न विकासखंडों और जनपदों में नियुक्त किया है। यह तैनाती 22 जुलाई 2026 को जारी पदोन्नति आदेश के क्रम में की गई है।
शासन के आदेश के अनुसार पदोन्नत खंड विकास अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख निर्धारित विकासखंड एवं जनपद में तैनात किया गया है। अधिकारियों को सातवें वेतन आयोग के तहत लेवल-10 का वेतनमान 56,100 से 1,77,500 रुपये निर्धारित किया गया है। इससे पहले उनका वेतनमान 15,600-39,100 रुपये तथा ग्रेड वेतन 5,400 रुपये था।

The post पदोन्नति के बाद खंड विकास अधिकारियों को मिली नई तैनाती appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *