विद्यार्थियों को ट्रैक सूट एवं जूते वितरित

विद्यार्थियों को ट्रैक सूट एवं जूते वितरित
Share This News:

The post विद्यार्थियों को ट्रैक सूट एवं जूते वितरित appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

कोटद्वार। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, सुविधा एवं खेलकूद को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी सुश्री श्रुति रावत, पुत्री स्वर्गीय बृजभूषण सिंह रावत द्वारा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ग्रास्टनगंज के विद्यार्थियों को ट्रैक सूट प्रदान किए गए।

इसी क्रम में मयंक नेगी, पुत्र रोशन सिंह नेगी द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों को जूते वितरित किए गए। ट्रैक सूट एवं जूते प्राप्त कर विद्यार्थियों में खुशी और उत्साह देखने को मिला।

विद्यार्थियों के लिए किया गया यह सहयोग उनके स्वास्थ्य, खेलकूद एवं विद्यालयी गतिविधियों में सहभागिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज और विद्यालय के बीच सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है।

विद्यालय परिवार ने सुश्री श्रुति रावत एवं मयंक नेगी का विद्यार्थियों के हित में किए गए इस सहयोग के लिए हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया ।

The post विद्यार्थियों को ट्रैक सूट एवं जूते वितरित appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *