आंखों पर पट्टी बांधकर पढ़ने का प्रशिक्षण ले रहे संस्कृत विद्यार्थी

आंखों पर पट्टी बांधकर पढ़ने का प्रशिक्षण ले रहे संस्कृत विद्यार्थी
Share This News:

The post आंखों पर पट्टी बांधकर पढ़ने का प्रशिक्षण ले रहे संस्कृत विद्यार्थी appeared first on Avikal Uttarakhand.

इनट्यूशन प्रशिक्षण व आनंद कार्यक्रम शुरू

संस्कृत विद्यार्थियों ने सीखी एकाग्रता की कला

चार संस्कृत संस्थानों के विद्यार्थी-शिक्षक ले रहे हिस्सा

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा विभाग की पहल पर आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के माध्यम से संस्कृत विद्यार्थियों के लिए 17 दिवसीय इनट्यूशन प्रशिक्षण तथा शिक्षकों के लिए आनंद कार्यक्रम शुरू किया गया।
परशुराम चतुर्वेद विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार गैरोला तथा समापन सत्र में कैबिनेट मंत्री खजान दास मौजूद रहे।

कार्यक्रम में चार संस्कृत संस्थानों—परशुराम चतुर्वेद विद्यालय, श्रीमद् दयानंद आर्ष ज्योतिर्मठ गुरुकुल, शिवनाथ संस्कृत महाविद्यालय और द्रोणस्थली आर्ष कन्या गुरुकुल महाविद्यालय—के विद्यार्थी व शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, देश के संस्कृत विद्यालयों में इस तरह का प्रशिक्षण पहली बार आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में एकाग्रता, अंतर्ज्ञान, आत्मविश्वास और अंतर्निहित क्षमताओं का विकास करना है। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को आंखों पर पट्टी बांधकर पढ़ने समेत विभिन्न गतिविधियों और अभ्यासों के माध्यम से उनकी एकाग्रता व आंतरिक क्षमताओं को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं, शिक्षकों के लिए आयोजित आनंद कार्यक्रम में तनावमुक्त एवं प्रसन्न जीवन, सकारात्मक सोच और मानसिक शांति से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गतिविधियों और अभ्यासों के माध्यम से मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री खजान दास ने विद्यार्थियों और शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उनके सर्वांगीण विकास में ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में संस्कृत शिक्षा विभाग के उपनिदेशक डॉ. वाजश्रवा आर्य, विद्यालय प्रबंधक पवन कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य भरतराम तिवारी, डॉ. रामभूषण बिजलवान, गौरव बक्शी, बीएम शर्मा, शंभू थपलियाल, दिनेश कालिया, अभिलाष शर्मा, स्थानीय पार्षद महेंद्र कौर कुकरेजा समेत विभिन्न संस्कृत विद्यालयों के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से आचार्य पवन कुमार शर्मा ने अतिथियों, आयोजकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार जताया।

The post आंखों पर पट्टी बांधकर पढ़ने का प्रशिक्षण ले रहे संस्कृत विद्यार्थी appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *