गृह मंत्री शाह सुबह करीब 11:50 बजे परेड ग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। यहां राज्योत्सव समारोह में शिरकत करेंगे। करीब दो घंटे इस कार्यक्रम का हिस्सा रहेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज देहरादून में होंगे। पहले वे परेड ग्राउंड में राज्य स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पुलिस लाइन में राष्ट्रपति पुलिस कलर सौंपेंगे, जो उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरवशाली होगा।
तय कार्यक्रम के मुताबिक, गृह मंत्री शाह सुबह करीब 11:50 बजे परेड ग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। यहां राज्योत्सव समारोह में शिरकत करेंगे। करीब दो घंटे इस कार्यक्रम का हिस्सा रहेंगे।
इसके बाद दोपहर करीब 1:50 बजे पुलिस लाइन रेसकोर्स में आयोजित उत्तराखंड पुलिस का राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में वे पुलिस को राष्ट्रपति कलर सौंपेंगे। उन्हें भाजपा कोर कमेटी की बैठक में भी हिस्सा लेना था, लेकिन किन्हीं कारणों से यह बैठक टाल दी गई है।
