छात्र-छात्राओं ने डिजिटल शिक्षा पर दिए प्रभावी प्रेजेंटेशन

छात्र-छात्राओं ने डिजिटल शिक्षा पर दिए प्रभावी प्रेजेंटेशन
Share This News:

The post छात्र-छात्राओं ने डिजिटल शिक्षा पर दिए प्रभावी प्रेजेंटेशन appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

खाड़ी, टिहरी गढ़वाल। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी के शिक्षा शास्त्र विभाग द्वारा कंप्यूटर एजुकेशन एवं डिजिटल एजुकेशन विषय के अंतर्गत बी.ए. प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका एवं शिक्षा शास्त्र विभाग की प्रभारी डॉ. संगीता बिजलवाण जोशी रहीं।

कार्यक्रम में बी.ए. प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने कंप्यूटर एजुकेशन, डिजिटल एजुकेशन एवं अन्य संबंधित विषयों पर पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपनी प्रस्तुतियां दीं। छात्र-छात्राओं ने आधुनिक डिजिटल तकनीकों का प्रयोग करते हुए विषय-वस्तु को प्रभावी, व्यवस्थित एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. अजीत ने छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों की विषय पर पकड़ मजबूत होती है। नई तकनीकों का प्रयोग कर विद्यार्थी अपनी विषय-वस्तु को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में सक्षम होते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, संप्रेषण कौशल, प्रस्तुतीकरण कौशल एवं निर्णय लेने की क्षमता जैसे महत्वपूर्ण कौशलों के विकास में सहायक होते हैं।

प्रेजेंटेशन के मूल्यांकन के लिए डॉ. सीमा पांडे, डॉ. मीना एवं डॉ. सनावर उपस्थित रहे। उनके द्वारा छात्र-छात्राओं के प्रस्तुतिकरण का मूल्यांकन विषय-वस्तु की समझ, प्रस्तुतीकरण शैली, संप्रेषण कौशल, आत्मविश्वास तथा डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग के आधार पर किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. मीनाक्षी सहित शिक्षणेतर कर्मचारियों में सुरवीर सिंह, आशीष, पंकज एवं हितेश उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को कक्षा में अर्जित ज्ञान को डिजिटल माध्यम से प्रस्तुत करने तथा आधुनिक तकनीकों के व्यावहारिक प्रयोग का अवसर मिला।
कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. संगीता बिजलवाण जोशी ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में विद्यार्थियों के लिए विषय ज्ञान के साथ-साथ तकनीकी दक्षता और प्रभावी संप्रेषण कौशल भी आवश्यक है। इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों को सीखने, सोचने और अपने विचारों को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित करती हैं।

कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही और विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता एवं डिजिटल दक्षता का प्रदर्शन किया।

The post छात्र-छात्राओं ने डिजिटल शिक्षा पर दिए प्रभावी प्रेजेंटेशन appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *