पौड़ी लोकसभा के गैरसैंण समेत चार जगह खुले केंद्रीय विद्यालय

Share This News:

The post पौड़ी लोकसभा के गैरसैंण समेत चार जगह खुले केंद्रीय विद्यालय appeared first on Avikal Uttarakhand.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मिले सांसद बलूनी

देहरादून। भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना पर आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया।
साथ ही रामनगर, यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र एवं देवप्रयाग में भी केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना का अनुरोध किया।

मंत्री जोशी ने इस महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मकता के साथ आवश्यक कार्रवाई हेतु आश्वस्त किया।

इन क्षेत्रों में केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना से स्थानीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे और पहाड़ के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

The post पौड़ी लोकसभा के गैरसैंण समेत चार जगह खुले केंद्रीय विद्यालय appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *