यूपीसीएल एमडी ने मीटर रीडरों से किया सीधा संवाद

Share This News:

The post यूपीसीएल एमडी ने मीटर रीडरों से किया सीधा संवाद appeared first on Avikal Uttarakhand.

मीटर रीडरों को शत-प्रतिशत बिलिंग के निर्देश

पीसी ध्यानी ने लिया फील्ड का फीडबैक

वास्तविक और समयबद्ध रीडिंग पर जोर

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। विद्युत बिलिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने बुधवार को मीटर रीडरों से सीधा संवाद किया। उन्होंने फील्ड स्तर पर मीटर रीडिंग के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। साथ ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

पीसी ध्यानी ने कहा कि मीटर रीडर विभाग और उपभोक्ता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों के अनुभव और सुझावों को विभागीय कार्यप्रणाली बेहतर बनाने में उपयोग किया जाएगा। उन्होंने सभी मीटर रीडरों को अपने-अपने क्षेत्र में शत-प्रतिशत बिलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सही, वास्तविक और समयबद्ध मीटर रीडिंग बेहतर बिलिंग व्यवस्था की आधारशिला है। रीडिंग में किसी भी तरह की त्रुटि का सीधा असर बिलिंग एफिशिएंसी और उपभोक्ता संतुष्टि पर पड़ता है। प्रत्येक कनेक्शन की रीडिंग निर्धारित समय सीमा में वास्तविक मीटर के आधार पर सावधानीपूर्वक दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए। प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों और मीटर रीडरों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए बेहतर बिलिंग, राजस्व प्रबंधन और उपभोक्ता सेवा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

The post यूपीसीएल एमडी ने मीटर रीडरों से किया सीधा संवाद appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *