‘एक गांव–एक घंटा’ कार्यक्रम में महिलाओं के मुद्दे पर हुई बात

‘एक गांव–एक घंटा’ कार्यक्रम में महिलाओं के मुद्दे पर हुई बात
Share This News:

The post ‘एक गांव–एक घंटा’ कार्यक्रम में महिलाओं के मुद्दे पर हुई बात appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। “एक गांव, एक घंटा हर रविवार” कार्यक्रम के तहत कुल्हान गांव में महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और स्थानीय मुद्दों को सुना गया तथा उनके समाधान की दिशा में आवश्यक प्रयास करने का आश्वासन दिया गया।

जिला संयोजिका नलिनी तनेजा ने बताया कि “एक गांव, एक घंटा हर रविवार” कार्यक्रम को प्रत्येक सप्ताह लोगों का बढ़ता हुआ सहयोग और समर्थन मिल रहा है। गांव-गांव जाकर आमजन से सीधे संवाद करने का उद्देश्य उनकी समस्याओं को समझना और उन्हें उचित मंच तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम को सफल बनाने में रेणु जैन, सिद्धार्थ शर्मा, अंकिता राणा, पार्वती, साहिल, मैथ्यूज, गणेश , रीता कुमारी, रीता देवी, रिंकी देवी, सुनीता, सुखशांति और कुसुम का विशेष सहयोग रहा।

नलिनी तनेजा ने सभी सहयोगियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसंवाद की यह पहल आगे भी निरंतर जारी रहेगी और प्रत्येक रविवार अलग-अलग गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुनने का प्रयास किया जाएगा।

The post ‘एक गांव–एक घंटा’ कार्यक्रम में महिलाओं के मुद्दे पर हुई बात appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *