ग्राफिक एरा अस्पताल में उत्तराखंड निओकॉन 3 अक्टूबर से

Share This News:

The post ग्राफिक एरा अस्पताल में उत्तराखंड निओकॉन 3 अक्टूबर से appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। अक्टूबर। ग्राफिक एरा हॉस्पिटल में नवजात शिशुओं की देखभाल और उपचार से जुड़े विशेषज्ञों का सम्मेलन 3 अक्टूबर से शुरू होगा। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री सुबोध उनियाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

ग्राफिक एरा हॉस्पिटल में उत्तराखंड निओकॉन 2026 का आयोजन 3 और 4 अक्टूबर को किया जाएगा। पीडियाट्रिक्स एंड नियोनेटोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में देशभर के प्रमुख नियोनेटोलॉजिस्ट और पीडियाट्रिशियन एक मंच पर जुटेंगे और नवजात शिशुओं की देखभाल, उपचार और आधुनिक चिकित्सा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। नेशनल नियोनेटोलॉजी फोरम (एनएनएफ), उत्तराखंड स्टेट चैप्टर के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में देश-विदेश के विशेषज्ञ शामिल होंगे। इनमें प्रो. अशोक के. देओरारी, प्रो. प्रवीण कुमार और ऑस्ट्रेलिया के डॉ. संजय पटोले प्रमुख हैं। वर्ल्ड बैंक ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नीलकंठ मिश्रा भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में कुछ प्रतिभागी ऑनलाइन माध्यम से भी जुड़ेंगे ।

उत्तराखंड निओकॉन 2026 के आयोजन सचिव डॉ. शांतनु शुभम ने बताया कि कार्यक्रम में रेस्पिरेटरी सपोर्ट, नियोनेटल रिससिटेशन, इंटेंसिव केयर, संक्रमण, पोषण, न्यूरोलॉजिकल केयर और नवजात आपात स्थितियों सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। ‘टीम अप्रोच टू डिक्रीज नियोनेटल मॉर्टेलिटी रेट’ पर विशेष सत्र भी आयोजित किया जाएगा।

The post ग्राफिक एरा अस्पताल में उत्तराखंड निओकॉन 3 अक्टूबर से appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *