बद्रीनाथ धाम के बामणी गांव के मकान में लगी आग

Share This News:

The post बद्रीनाथ धाम के बामणी गांव के मकान में लगी आग appeared first on Avikal Uttarakhand.

महिला फायर कर्मियों ने पाया काबू

सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

बद्रीनाथ। बद्रीनाथ धाम में बामणी गांव के एक मकान में आग लगने की घटना पर मंदिर ड्यूटी में तैनात दो महिला फायर कर्मियों ने तत्परता और साहस का परिचय देते हुए आग पर काबू पाया।
त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से रोकने में मदद मिली और बड़ा हादसा होने की आशंका टल गई।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को बद्रीनाथ धाम में पुलिस कंट्रोल रूम के पास स्थित बामणी गांव के एक घर में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही मंदिर ड्यूटी पर तैनात महिला फायर कर्मी एफएम रश्मि और सुदाक्षी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं। दोनों ने अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

महिला फायर कर्मियों ने सूझबूझ और तत्परता से कार्रवाई करते हुए आग पर समय रहते पूरी तरह काबू पा लिया। उनकी मुस्तैदी से आग को फैलने से रोकने में मदद मिली और संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया।

घटना के दौरान महिला फायर कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, साहस और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं ने सराहना की। विषम परिस्थितियों में उनकी सक्रियता ने एक बार फिर अग्निशमन कर्मियों की जिम्मेदारी और सेवा भावना को रेखांकित किया।

The post बद्रीनाथ धाम के बामणी गांव के मकान में लगी आग appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *