मसूरी में मौसम का कहर: तेज हवाओं और बारिश से 100 फीट ऊंचा तिरंगा क्षतिग्रस्त !

मसूरी में मौसम का कहर: तेज हवाओं और बारिश से 100 फीट ऊंचा तिरंगा क्षतिग्रस्त !
Share This News:

लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण करीब 100 फीट ऊंचे तिरंगे को नुकसान पहुंचा है। एमडीडीए के अनुसार, मौसम अनुकूल होते ही क्षतिग्रस्त ध्वज को बदल दिया जाएगा।

मसूरी शहर के झूला घर में लगे करीब 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को तेज बारिश और हवाओं के कारण नुकसान हुआ है। लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण ध्वज को नुकसान पहुंचा है। तिरंगे की स्थिति को देखते हुए अब मौसम साफ होने का इंतजार किया जा रहा है। स्थानीय व्यापारी शम्स अली ने बताया कि तेज हवा और बारिश के कारण तिरंगा क्षतिग्रस्त हुआ है।

इस संबंध में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के सहायक अभियंता अजय मलिक ने बताया कि बारिश रुकने के बाद क्षतिग्रस्त तिरंगे को जल्द ही बदल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौसम अनुकूल होते ही ध्वज बदलने की कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *