योगेंद्र सिंह रावत, इंस्पेक्टर जनरल को मिला राष्ट्रपति पदक

Share This News:

The post   योगेंद्र सिंह रावत, इंस्पेक्टर जनरल को मिला राष्ट्रपति पदक appeared first on Avikal Uttarakhand.

देखें सम्मानित कर्मियों की सूची

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। गणतंत्र दिवस पर पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड और सिविल डिफेंस तथा सुधारात्मक सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्तराखंड के 12 कर्मियों को वीरता/सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

– विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से  योगेन्द्र सिंह रावत, इंस्पेक्टर जनरल, उत्तराखंड को सम्मानित करने का फैसला किया गया।

गणतंत्र दिवस- 2026 के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड और सिविल डिफेंस तथा सुधारात्मक सेवा के कुल 982 कर्मियों को वीरता/सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम), सेवा में विशेष रूप से विशिष्ट रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है और सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम) और कर्तव्य के प्रति निष्ठा की विशेषता वाली मूल्यवान सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

विशिष्ट सेवा के लिए कुल 101 राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) में से, 89 पुलिस सेवा को, 05 अग्निशमन सेवा को, 03 सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड सेवा को और 04 करेक्शनल सर्विसेज (सुधारात्मक सेवा) को प्रदान किए गए हैं। इसी प्रकार, सराहनीय सेवा के लिए कुल 756 पदक (एमएसएम) में से, 664 पुलिस सेवा को, 34 अग्निशमन सेवा को, 33 सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड सेवा को और 25 करेक्शनल सर्विसेज (सुधारात्मक सेवा) को प्रदान किए गए हैं।

पदक से सम्मानित कर्मियों की सूची

*विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम)*

1. श्री योगेंद्र सिंह रावत, इंस्पेक्टर जनरल, उत्तराखंड

*सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम)- करेक्शनल सर्विसेज (सुधारात्मक सेवा)*

1. श्री बीरबल यादव, हेड वार्डर, उत्तराखंड

*सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम)- पुलिस सेवा*

1. श्रीमती ज्योति चौहान, इंस्पेक्टर, उत्तराखंड
2. श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल, डिप्टी सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस, उत्तराखंड
3. श्री शिवराज सिंह, डिप्टी सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस, उत्तराखंड
4. श्री सुभाष चंद्र, इंस्पेक्टर, उत्तराखंड
5. श्री साजिद अली, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, उत्तराखंड

*सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम)- (फायर सर्विस)*

1. श्री मुकेश कुमार पोखरियाल, लीडिंग फायरमैन, उत्तराखंड
2. श्री गिरीश चंद्र लोहानी, लीडिंग फायरमैन, उत्तराखंड

*सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम)- (होम गार्ड और सिविल डिफेंस)*

1. श्रीमती मीना मोहन शर्मा, सेक्टर वार्डन, उत्तराखंड
2. श्री रविंद्र मोहन काला, डिप्टी डिविजनल वार्डन, उत्तराखंड

*सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम)- CBI*

1. श्री धर्मेंद्र, इंस्पेक्टर, CBI (देहरादून ब्रांच)

The post   योगेंद्र सिंह रावत, इंस्पेक्टर जनरल को मिला राष्ट्रपति पदक appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *