विश्व पर्यटन दिवस- प्रांजल, पारस और केशव की टीम अव्वल

Share This News:

The post विश्व पर्यटन दिवस- प्रांजल, पारस और केशव की टीम अव्वल appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। ग्राफिक एरा में पोस्टर प्रतियोगिता में प्रांजल, शौर्य और आर्यन की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में केशव ने और रंगोली प्रतियोगिता में पारस और सुनिधि ने बाजी मारी।

आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, होटल हयात सेंट्रिक के महाप्रबंधक विकास गौतम ने कहा कि बदलती टेक्नोलॉजी के साथ हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री का स्वरूप भी लगातार बदल रहा है।
इस अवसर पर स्मार्ट टूरिज्म, स्मार्ट टुमॉरो विषय पर छात्र छात्राओं के लिए पोस्टर, रंगोली और प्रेजेंटेशन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में हिमांशी और दिव्यांशु की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में पीयूष और आदित्य की टीम की रंगोली को द्वितीय स्थान मिला तथा सुजल और सुहान की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में अभिषेक ने द्वितीय और वरुण ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इन प्रतियोगिताओं का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट ने किया।
कार्यक्रम में डिपार्टमेंट हेड डा. अमर डबराल, हयात सेंट्रिक के रूम डिवीजन मैनेजर रमेश उनियाल के साथ अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

The post विश्व पर्यटन दिवस- प्रांजल, पारस और केशव की टीम अव्वल appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *