The post 28 वीं अखिल भारतीय वन क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन आज से appeared first on Avikal Uttarakhand.
13 व 16 नवंबर को प्रातः 6 से 10 बजे महाराणा प्रताप स्टेडियम से एसडीआरएफ सर्किल तक मार्ग बंदी
अविकल उत्तराखण्ड
देहरादून। उत्तराखण्ड वन विभाग द्वारा 12 से 16 नवम्बर 2025 तक 28 वीं अखिल भारतीय वन क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ सीएम धामी करेंगे।
कार्यक्रम के तहत 13 नवम्बर को सुबह 6 बजे साइक्लिंग व 16 नवम्बर को मैराथन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
प्रतिभागियों की सुरक्षा व आयोजन की सुचारू व्यवस्था हेतु वन विभाग ने जिला प्रशासन से मार्ग बंदी, पुलिस व्यवस्था व एम्बुलेंस सेवाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। प्रस्तावित मार्ग महाराणा प्रताप चौक से लेकर एसडीआरएफ सर्किल, जौलीग्रांट तक रहेगा।
इस संबंध में डीएफओ कालागढ़ तरुण एस. को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। वन विभाग ने इस संबंध में ज़िलाधिकारी देहरादून को सभी आवश्यक सहयोग व अनुमति के निर्देश दिए हैं।
The post 28 वीं अखिल भारतीय वन क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन आज से appeared first on Avikal Uttarakhand.
