The post 33वां उमेश डोभाल स्मृति समारोह 24-25 मार्च को अल्मोड़ा में appeared first on Avikal Uttarakhand.
सुप्रसिद्ध साहित्यकार कपिलेश भोज को मिलेगा “उमेश डोभाल स्मृति सम्मान”
अविकल उत्तराखंड
अल्मोड़ा। 33वां उमेश डोभाल स्मृति सम्मान समारोह 24 और 25 मार्च को अल्मोड़ा में होगा।
पत्रकार स्वर्गीय डोभाल की याद में उमेश डोभाल स्मृति सम्मान समारोह समिति हर साल प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम आयोजित करती है। कार्यक्रम में पत्रकारिता अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कार दिए जाते हैं।
इस वर्ष का कार्यक्रम 24 और 25 मार्च को जिला पंचायत सभागार अल्मोड़ा में होगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर वीरवार को अल्मोड़ा में आयोजन समिति की बैठक हुई। बैठक में समारोह की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा कर सहयोगियों को दायित्व सौंपे गए। तय हुआ 24 मार्च को प्रातः 11.30 बजे गांधी पार्क से समारोह स्थल तक सांस्कृतिक जुलूस निकलेगा।
2:00 बजे से विशेषज्ञ उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष विषय पर व्याख्यान देंगे। 25 मार्च को सम्मान समारोह समिति नामित प्रतिभागियों का सम्मान करेगी।
आयोजन समिति ने सामाजिक, सांस्कृतिक, कर्मचारी, पत्रकार आदि संगठनों से कार्यक्रम में भागीदारी का आह्वान किया है। बैठक में डॉ. हयात सिंह रावत, प्रकाश पांडेय,डा. निर्मल जोशी, राजेंद्र रावत, सीएस द्विवेदी, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष कमलेश कनवाल, सचिव अशोक पांडे,उप सचिव कपिल मल्होत्रा, मोहित अधिकारी, किशन जोशी, हरीश भंडारी, हिमांशु लटवाल,
दयाकृष्ण कांडपाल,नसीम अहमद आदि थे
‘गिर्दा’ स्मृति जनकवि सम्मान सुप्रसिद्ध रंगकर्मी यमुना राम को मिलेगा
उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट द्वारा प्रति वर्ष उमेश डोभाल स्मृति सम्मान, राजेन्द्र रावत ‘राजू’ स्मृति जनसरोकार सम्मान, गिरीश तिवारी ‘गिर्दा’ स्मृति जनकवि सम्मान एवं मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों में पुरस्कार दिया जाता है।
ट्रस्ट द्वारा उमेश डोभाल स्मृति सम्मान 2025 कपिलेश भोज को उनकी साहित्यधर्मिता के लिए उनके समर्पण, प्रेरणादायक और अनुकरणीय कार्य हेतु दिया जाएगा ।
समारोह में राजेन्द्र रावत ‘राजू’ स्मृति जनसरोकार सम्मान पर्यावरण संवर्द्धन के प्रति समर्पित और “वृक्ष प्रेमी” के नाम से मशहूर किशन सिंह मलड़ा को दिया जायेगा।
गिरीश तिवारी ‘गिर्दा’ स्मृति जनकवि सम्मान सुप्रसिद्ध रंगकर्मी यमुना राम को उनकी जनपक्षीय नाटकों और जनगीत के लिए दिया जायेगा।
ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया के युवा पत्रकारों को उनके विगत वर्षों में किये गये कार्यों के आधार पर पुरस्कार दिया जाता है। इसमें 11 हजार रूपये, प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र भेंट किया जाता है।
The post 33वां उमेश डोभाल स्मृति समारोह 24-25 मार्च को अल्मोड़ा में appeared first on Avikal Uttarakhand.
