बेहतरीन प्लेसमेंट पर 723 छात्र व अभिभावक सम्मानित

बेहतरीन प्लेसमेंट पर 723 छात्र व अभिभावक सम्मानित
Share This News:

The post बेहतरीन प्लेसमेंट पर 723 छात्र व अभिभावक सम्मानित appeared first on Avikal Uttarakhand.

बीटेक में 61.63 लाख तक का पैकेज

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशनस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने कहा कि करियर की शुरुआत में आकर्षक पैकेज से अधिक महत्वपूर्ण बेहतर कार्यसंस्कृति, नया सीखने और आगे बढ़ने के अवसर होते हैं। डॉ कमल घनशाला आज बेहतरीन प्लेसमेंट पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर रहे थे। इस अवसर पर 61.63 लाख रुपए तक के पैकेज पाने वाले 723 छात्रों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया।

बेहतरीन प्लेसमेंट पाने वाले और हाई स्कूल में 98.2 प्रतिशत तक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए आज सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेंटर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ कमल घनशाला ने कई उदाहरण देते हुए कहा कि वास्तविक सफ़लता ईमानदारी, अनुशासन, स्थिरता और मानवीय संवेदनाओं के साथ किए गए कार्यों से तय होती है। उन्होंने छात्रों को सकारात्मक संबंध, प्रभावी संवाद, टीम भावना, नकारात्मकता से दूरी और असफलताओं से सीख लेकर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

सम्मान समारोह में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के बीटेक छात्र प्रदीप रावत को गूगल में 61.63 लाख, शिवम अग्रवाल को डी.ई. शॉ में 60.3 लाख, कुणाल कुमार को माइक्रोसॉफ्ट में 56 लाख, अर्शिता और श्रेया महाजन को गूगल में 54.84 एवं रुपये और आस्था मेहता एवं आदर्श भारती मूसा को अमेज़न में 47.88 लाख रुपये के पैकेज पर चयन होने पर 1-1 लाख रुपय नकद इनाम और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। वहीं ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के बीटेक छात्र-छात्राओं में – प्रेरणा बडोनी और रक्षित बेनीवाल को माइक्रोसॉफ्ट में 56 लाख रुपये, पलक अग्रवाल को गूगल में 54.84 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर चयन होने पर 1-1 लाख रुपय नकद इनाम और ट्रॉफी दी गई।

प्लेसमेंट पाने वाले इन छात्रों के अभिभावकों को भी ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशनस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला और वाइस चेयरपर्सन डॉ राखी घनशाला ने सम्मानित किया।इसी कोर्स के ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की आराध्या बहुगुणा, देव वर्मा, ध्रुव गुप्ता, मानव चौहान, मनीषा पन्नू और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की आंशिक शर्मा, हिमानी उपाध्याय, इशिका राणा, मोहित सिंह रावत और नितिन राणा को अमेजन में 47.88 लाख का पैकेज पाने पर पचास हजार रुपए का नगद ईनाम दिया।
इस वर्ष ग्राफिक एरा के 723 छात्रों ने शानदार प्लेसमेंट हासिल कर सफलता की नई मिसाल कायम की है। बीटेक, बीबीए, बीसीए, एमबीए और एमसीए और विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्रों का चयन गूगल, अमेज़न, माइक्रोसॉफ्ट, इंफोसिस, फ्लिपकार्ट, जेपी मॉर्गन, डेलॉइट, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अमूल, नेशनल ऑस्ट्रेलिया बैंक, यामाहा, नायका, लेंसकार्ट, एशियन पेंट्स सहित अनेक प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कंपनियों में हुआ है।

सम्मान समारोह में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ नरपिंदर सिंह, प्रो वी सी डॉ संतोष एस सर्राफ, कुलसचिव डॉ नरेश कुमार शर्मा, अन्य पदाधिकारी और शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहें।

इनसेट
कक्षा 10 में बेहतरीन प्रदर्शन पर सम्मानित
देहरादून, 9 मई। ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के दूसरे बैच की कक्षा 10 में शानदार कामयाबी पर पांच छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इन्हें फीस में पच्चीस से शत प्रतिशत तक छूट दी गई है।
ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल की अहाना धवन (98.2), तनीषा अकरम (94.6), अंश प्रताप सिंह (93.8), आकांक्षा त्यागी (92.6) और कार्तिक बरमौला (91.8) को इस समारोह में सम्मानित किया गया।

The post बेहतरीन प्लेसमेंट पर 723 छात्र व अभिभावक सम्मानित appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *