गृहमंत्री अमित शाह के बेटे के नाम पर कुमाऊं के इस विधायक से मांगे तीन करोड़

Share This News:

समाचार शगुन उत्तराखंड

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बेटा बताकर अज्ञात व्यक्ति ने रुद्रपुर विधायक को मंत्री बनाने के नाम पर तीन करोड़ की मांग की। शक होने पर विधायक के सहयोगी ने उसकी काल को रिकॉर्ड कर लिया और पुलिस को तहरीर सौंपी। विधायक शिव अरोरा के सहयोगी अभिषेक मिश्रा ने है कहा कि बीती 13 फरवरी को विधायक रूद्रपुर के मोबाईल पर एक अननोन नम्बर से काल आई थी। कालर ने अपना परिचय केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुत्र जय शाह के रूप में देते हुए लगभग 14 मिनट 22 सेकेण्ड बात की। कहा कि वह अभी अडानी के बेटे की शादी से वापस लौट रहा है। वह विधायक को उत्तराखण्ड सरकार में महत्वपूर्ण पद देने की बात करने लगा। कहा कि उत्तराखण्ड सरकार के तीन मंत्री बदलने है तथा आपका नाम मंत्री के लिये आया है। इस बीच उसने अपने आप को जय शाह बताते हुए कहा कि मेरी नड्डा अंकल से भी आपके विषय में बात हो गई है । उन्होंने पार्टी फण्ड में आपसे सहयोग की अपेक्षा की है। विधायक ने पार्टी के बड़े नेताओं से बात करवाने के लिये कहा तो कहने लगा वो इस समय बहुत व्यस्त है। इसके बाद इसी नम्बर से कई बार काल आई थी मगर विधायक ने इसे रिसीव नहीं किया। उन्होंने मामले में कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर कालर को चिन्हित करने की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *