अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Share This News:

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ शाखा हल्द्वानी ने आज मंगलवार को नौ सूत्रीय मांग पत्र नगर आयुक्त ऋचा सिंह को सौंपा। इस दौरान शाखा पदाधिकारियों ने बार बार मांग पत्र देने पर भी किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने शीघ्र कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन सौंपने वालों मे कार्यवाहक अध्यक्ष विमेष कुमार, महामंत्री पंकज कुमार, विक्रम कुमार, विपिन कुमार, महिला मोर्चा कार्यवाहक अध्यक्ष मधु, अनीता, ममता, रेखा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *