स्कूली बच्चों को दिया वनों की अग्नि से सुरक्षा का संदेश

Share This News:

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय धनपुरी, आनंदपुर में देश के भावी पीढ़ी शिक्षार्थियों को वनों में अग्नि से नुकसान, उसके बचाव के बारे में एक कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में वनों की अग्नि सुरक्षा का संदेश सेवानिवृत्त रेंजर मदन सिंह बिष्ट ने दिया। मंगलवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय में स्कूली बच्चों का आह्वान करते हुए सेवानिवृत्त रेंजर मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि वनों में अग्नि से छोटे पौधे से लेकर बड़े पेड़, वन्य जीव, चिड़िया, सेरीसृप, घास , झाड़ी, भूमि सभी नष्ट हो जाते हैं जिससे पर्यावरण प्रदूषित होने के साथ साथ पारिस्थितिकी तंत्र प्रभावित हो जाता है। जिसका प्रभाव आने वाली पीढ़ी पर भी पड़ता है, बिष्ट ने बच्चों को वनों से अग्नि से बचाव, पौधारोपण,जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, भूमि संरक्षण, पौलीथीन उन्मूलन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को कहा कि वे नियमित रूप से साफ-सफाई, जल बचाव, बिजली बचाव, पौधे लगाने जैसे काम करने की आदत डालें। स्कूल की प्रधानाध्यापिका विमला जोशी ने मदन सिंह बिष्ट द्वारा बच्चों को दिए पर्यावरण संरक्षण के संदेश की सराहना की, उन्होंने बच्चों को कहा कि वे इस संदेश को अपने जीवन में कार्यान्वित करें, कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ साथ स्कूल के शिक्षक विमला जोशी, सतीश, दीपक राठौर मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *